बुरहानपुर , (नौशाद नूर ) पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस को वर्ष 2012 के अपराध क्रमांक 91/2012 धारा-420,467, 471,468,120 बी IPC मे 14 साल से चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। लालबाग पुलिस टीम द्वारा सतीश कापड़िया उम्र 58 साल निवासी आदर्श कॉलोनी लालबाग को अपराध क्रमांक 91/2012 के अपराध क्रमांक 91/2012 धारा 420,467,471,468 ,120 बी IPC में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है |
वारंट तामिली में सराहनीय योगदान
निरीक्षक अमित सिंह जादौन , उप निरीक्षक जयपाल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक 441 अजय वारूले, आर 107 नितेश सपकाडे सायबर सेल से आर.534 दुर्गेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा ।
