Fri. May 15th, 2026

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में की गई खाद्य दुकानों की जांच

बुरहानपुर ,(नौशाद नूर) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्ष सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाली दुकानों का निरीक्षण एवं जांच की जा रही है। वहीं अनियमित पाए जाने पर सूचना पत्र जारी कर नमूने लेने की करवाई भी की जा रही है।

इसी कड़ी में विभाग द्वारा बुधवार को नेपानगर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीसाई नमकीन एवं कोल्डड्रिंक से घी, पेप्सी एवं स्टिंग कोल्डड्रिंक का नमूना लिया गया तथा 25 बोतल कोल्डड्रिंक एक्सपायर मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया। इसी कड़ी में साईनाथ भोजनालय मातापुर बाजार से आटा और बेंसन का नमूना तथा शुभम नमकीन बुधवार बाजार से मटर का नमूना लेकर जांच हेतु भोपाल भेजा गया।

Related Post